Hansika motwani:आज हम एक ऐसी अभिनेत्री के बारे मे बात करने जा रहे हैं, जिसकी प्यारी मुस्कान और दिल छू लेने वाली एक्टिंग ने लाखों दिलों को जीत लिया है,जिसे आपने अपने बचपन मे भी देखा होगा “कोई मिल गया” मूवी मे। जी हां, हम बात कर रहे है हंसिका मोटवानी की! उनकी जिंदगी का सफर बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में है, और इसे जानने के बाद आप भी कहेंगे कि मेहनत से कुछ भी मुमकिन है। तो चलो,उनकी इस प्रेरणादायक कहानी को समझे
Table of Contents
शुरुआती जीवन और बचपन

image source: instagram
हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त 1991 को मुंबई में हुआ।जहां उनके पापा प्रदीप मोटवानी बिजनेसमैन हैं और मम्मी मोना मोटवानी स्किन स्पेशलिस्ट हैं। बचपन से ही हंसिका मोटवानी में एक खास बात थी,वो हमेशा चंचल और टैलेंटेड दिखती थीं। उन्होंने मुंबई के पोडार इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की, लेकिन एक्टिंग का जुनून उनके दिल में था। परिवार का सपोर्ट ने उनकी अभिनेत्री बनने कि राह आसान बना दी|
Read:Aneet padda ka safar saiyaara
Hansika motwani:चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत
हंसिका ने बहुत छोटी उम्र में ही टीवी की दुनिया में कदम रखा। उनका पहला शो “शक लका बूम बूम” था, जो 2000 में आया और बच्चों के बीच सुपरहिट हुआ। इस शो में उनकी मासूमियत ने सबको फैन बना दिया। फिर उन्होंने “देस में निकला होगा चांद” जैसे सीरियल्स में रोल किए और एक अवॉर्ड भी जीता। 2003 में वो फिल्म “कोई मिल गया” में हृतिक रोशन के साथ नजर आईं, जहां उनकी क्यूटनेस ने दर्शकों को हैरान कर दिया। ये उनकी पहली बड़ी छलांग थी!
बड़े पर्दे पर एंट्री और पहली सफलता
15 साल की उम्र में Hansika motwani ने तेलुगु फिल्म “देसमुदुरु” से लीड रोल शुरू किया, जो 2007 में रिलीज हुई। अल्लु अर्जुन के साथ उनकी केमिस्ट्री ने धमाल मचाया, और उन्हें बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला। उसी साल उन्होंने बॉलीवुड में “आप का सुरूर”से डेब्यू किया, लेकिन साउथ इंडस्ट्री ने उन्हें ज्यादा प्यार दिया। ये उनके करियर का वो मोड़ था, जहां से उनकी मेहनत रंग लाने लगी|
Hansika motwani का साउथ इंडस्ट्री में सुपरहिट करियर
हंसिका ने तमिल और तेलुगु सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। 2011 में “मप्पिल्लई” (दनुष के साथ) हिट हुई, और फिर “वेलयुदहम” (2011) और “ओरु कल ओरु कन्नाडी” (2012) ने उन्हें साउथ की टॉप एक्ट्रेस बना दिया। उनकी इमोशनल और स्टाइलिश एक्टिंग ने फैंस को दीवाना बनाया। 2017 में उन्होंने मलयालम फिल्म “विलेन” में भी काम किया, जो उनके टैलेंट का नया सबूत था। ये उनके करियर का सुनहरा दौर रहा!
निजी जिंदगी और सामाजिक काम
हंसिका की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही। 2010 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया, जो उन्हें शांति देता है। 2022 में उन्होंने अपने दोस्त सोहेल कथुरिया से शादी की, जो जयपुर के एक शाही पैलेस में हुई—कितना खूबसूरत पल था! इसके अलावा, हंसिका कैंसर जागरूकता और बच्चों की पढ़ाई के लिए भी मेहनत करती हैं, जो उनकी अच्छी सोच को दिखाता है।
चुनौतियां और आज की स्थिति
हंसिका को शुरू में उनकी उम्र और लुक को लेकर ताने मिले, लेकिन उन्होंने हिम्मत से हर मुश्किल को पार किया। आज उनकी 50वीं फिल्म “महा” (2022) रिलीज हो चुकी है, और वो साउथ की सबसे बिजी एक्ट्रेस हैं। उनकी फिटनेस और सोशल मीडिया पर उनकी स्टाइल फैंस को बहोत प्रभावित करती है—वाकई कमाल की हैं|
निष्कर्ष
हंसिका मोटवानी का सफर चाइल्ड आर्टिस्ट से सुपरस्टार बनने तक प्रेरणा का स्रोत है। उनकी मेहनत, धैर्य, और पॉजिटिविटी ने उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वो सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक रोल मॉडल हैं। अगर आप उनकी फिल्में देखना चाहते हैं, तो “देसमुदुरु” या “वेलयुदहम” से शुरू करें। तो दोस्तों, हंसिका की ये कहानी आपको कैसी लगी? मुझे कमेंट में जरूर बताना!
लेखक: अजय बारिया
प्रकाशित तिथि: 23 जुलाई 2025